वायरल

Snake Takes Bath: जहरीले सांप को ठंडे पानी से नहलाता दिखा शख्स, लोगों के होश उड़ा रहा है यह Viral Video

रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स निडर होकर खतरनाक सांप को ठंडे-ठंडे पानी से नहलाता हुआ दिखाई दे रहा है.

Snake Takes Bath: जहरीले सांप को ठंडे पानी से नहलाता दिखा शख्स, लोगों के होश उड़ा रहा है यह Viral Video
सांप को नहलाता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Snake Takes Bath Viral Video: चिलचिलाती गर्मी में इंसान तो इंसान जानवर (Animals) भी खासा परेशान नजर आ रहे हैं, ऐसे में भीषण गर्मी (Scorching Heat) से निजात पाने के लिए जानवरों को ठंडे-ठंडे पानी से नहाते हुए भी देखा जा सकता है. इसी कड़ी में रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स निडर होकर खतरनाक सांप (Snake) को ठंडे-ठंडे पानी से नहलाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सांप पर ठंडा पानी डालकर उसे रगड़-रगड़ कर नहलाता है, जैसे कि वो उसका पालतू जानवर हो. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'sakhtlogg' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए. यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कार के बोनट में छुपकर बैठा का खतरनाक किंग कोबरा, एसे किया गया सांप को रेस्क्यू

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAKHT LOGG 🔥 (@sakhtlogg)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).