शख्स ने जबरदस्ती ले लिया मगरमच्छ के बच्चे से पंगा, जानवर ने जबड़े में दबोच लिया उसका हाथ (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जबरन मगरमच्छ के बच्चे को परेशान करने लगता है. शख्स की हरकत से तंग आकर मगरमच्छ पलटवार करता है और उसके हाथ को अपने जबड़े में दबोच लेता है.
Viral Video: कहते हैं कि अगर किसी जानवर के बेवजह परेशान न किया जाए तो वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन जब कोई जानबूझकर उन्हें तंग करता है तो फिर वो पलटवार करने से भी नहीं चूकते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स जबरन मगरमच्छ (Crocodile) के बच्चे को परेशान करने लगता है. शख्स सड़क के किनारे आराम फरमा रहे मगरमच्छ के बच्चे (Crocodile Baby) को मारने और उसे अपने पैर से दबाने की कोशिश करता है. उसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरता है तो वो चाकू से मगरमच्छ के सिर पर वार करता है, लेकिन मगरमच्छ को कुछ नहीं होता है.
कुछ देर तक तो मगरमच्छ का बच्चा शख्स की हरकतों को नजरअंदाज करता है, फिर जब उसे गुस्सा आता है तो वो शख्स पर हमला कर देता है. मगरमच्छ देखते ही देखते उसके हाथ को अपने जबड़े में दबोच लेता है, जिससे शख्स का हाथ घायल हो जाता है. इस वीडियो को @GoofingOffToday नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 445.7k व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
He found out ? pic.twitter.com/VnfHqBP0cN
— ? Goofin ? (@GoofingOffToday) March 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

