ऊंचाई से रस्सी की मदद से शख्स ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट, Viral Video देख हलक में अटक जाएगी जान
स्टंट का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रस्सी की मदद से ऊंचाई से हवा में स्टंट करते हुए कैमरे में कैद हो जाता है. उसके स्टंट को देखकर किसी की भी जान हलक में अटक सकती है.
Stunt Viral Video: कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने से बाज नहीं आते हैं. ऐसे में कई बार लोगों का स्टंट (Stunt) फेल हो जाता है और लेने के देने पड़ जाते हैं, जबकि कई बार लोग अपने स्टंट से लोगों को हैरत में डाल देते हैं. हालांकि स्टंट में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए वो इसकी काफी प्रैक्टिस भी करते हैं. इसी कड़ी में स्टंट का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स रस्सी की मदद से ऊंचाई से हवा में स्टंट करते हुए कैमरे में कैद हो जाता है. उसके स्टंट को देखकर किसी की भी जान हलक में अटक सकती है. रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को beautifulgram_to नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बिना किसी डर के ऊंची बिल्डिंग के किनारे खड़ा है और वो हवा में बैकफ्लिप मारते हुए नीचे की तरफ कूदता है. इस दौरान उसके पैर में एक मोटी रस्सी बंधी हुई दिखाई देती है. यह नजारा वाकई दिल दहला देने वाला है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

