शख्स ने किया तड़पते हुए किया अजीबो-गरीब नागिन डांस, Viral Video देख ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हुए लोग
सोशल मीडिया पर एक शख्स के अजीबो-गरीब नागिन डांस का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट होने को मजबूर हो रहे हैं.
Viral Video: शादी-ब्याह जैसे खास इवेंट पर म्यूजिक (Music) बजते ही कई लोग नागिन डांस (Nagin Dance) करना शुरु कर देते हैं. डीजे की आवाज सुनते ही हर कई अपने-अपने स्टाइल में डांस करना शुरु कर देता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शख्स के डांस (Dance) का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट होने को मजबूर हो रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि म्यूजिक की आवाज सुनते ही पंडाल बनाने वाले एक शख्स को मस्ती सूझती है और वो अजीबो-गरीब स्टाइल में नागिन डांस करने लगता है. कई वो सांप की तरह जमीन पर रेंगता है तो कभी पंडाल के ऊपर चढ़कर करतब दिखाने लगता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर rahulraj15567 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक ने लिखा है- लगता है भाई नागमणि लेकर ही मानेगा, जबकि दूसरे ने लिखा है- बस आधी रात होते ही नागमणि भी निकालकर देगा.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

