शराब का नशा चढ़ते ही शख्स बन गया प्रभु देवा, किया ऐसा धमाकेदार डांस कि देखते रह गए लोग (Watch Viral Video)
एक डांस का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें शराब पीने के बाद शख्स के भीतर का प्रभुदेवा बाहर आता है, उसके बाद वो ऐसा डांस करता है कि हर कोई बस उसे ही देखता रह जाता है.
Viral Video: डांस (Dance) के शौकीन तो जैसे अपना यह टैलेंट दिखाने के लिए किसी फंक्शन और शादी-ब्याह के मौके का बेसब्री से इंतजार करते हैं. उस पर भी अगर जरा सी शराब (Alcohol) अंदर चली जाए तो फिर उनके भीतर का बेस्ट डांसर (Dancer) बाहर आ जाता है. इसी कड़ी में एक डांस का वीडियो (Dance Video) तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें शराब पीने के बाद शख्स के भीतर का प्रभु देवा (Prabhu Deva) बाहर आता है, उसके बाद वो ऐसा डांस करता है कि हर कोई बस उसे ही देखता रह जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिल्कुल प्रभु देवा वाले अंदाज में डांस कर रहा है और बैकग्राउंड में मुकाबला गाना बज रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर @Kuptaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- एक पाउच देसी दारू अंदर और अंदर का प्रभु देवा बाहर. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
देखें वीडियो-
ek pouch desi daru ander aur ander ka Prabhu Deva baahar. pic.twitter.com/kLSdQB9peQ
— Kuptaan 🇮🇳 (@Kuptaan) March 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

