Viral Video: ट्रैवल एजेंसी के लड़कियों की दबंगई, रायपुर एयरपोर्ट पर युवक को बेल्ट से पीटा, कपड़े फाड़े
वीडियो में लड़कियां, एक लड़के को घेरकर लात-घूसों के अलावा बेल्ट से उसकी पिटाई करते नजर रही हैं. इतना ही नहीं दबंग लड़कियों ने युवक के कपड़े तक फाड़ दिए.
रायपुर एयरपोर्ट (Raipur Airport) के बाहर रविवार की शाम कुछ लड़कियों ने जमकर बवाल किया. लड़कियों ने एक युवक को जमकर पीटा (Girls Bat Man) जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है. वीडियो में लड़कियां, एक लड़के को घेरकर लात-घूसों के अलावा बेल्ट से उसकी पिटाई करते नजर रही हैं. इतना ही नहीं दबंग लड़कियों ने युवक के कपड़े तक फाड़ दिए.
पुलिस के मुताबिक दिनेश गुप्ता नाम के युवक ने आधा दर्जन लड़कियों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है. दिनेश गुप्ता के साथ मारपीट करने वाली लड़कियां राहुल ट्रेवल्स में काम करती है. बताया जा रहा है कि दिनेश पूर्व में उसी ट्रेवल्स में काम करता था. करीब डेढ़ महीने पहले काम छोड़ दिया था. रविवार को वह ट्रेवल्स में अपना बकाया हिसाब मांगने के लिए गया था, जिस पर विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई.
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में युवक को ट्रेवल्स में काम करने वाली युवतियों ने बेल्ट से पीटा#Raipur #Airport #chhattisgarh #CGNews
और पढ़ेंhttps://t.co/k5gRtuEUTO pic.twitter.com/E9ADCvJCOG
— NaiDunia (@Nai_Dunia) September 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

