Maid Thief Video: नौकरानी ने मालिक के घर में की 1 लाख रुपये की चोरी, CCTV रिकॉर्डिंग ने खोली पोल
मालिक को जब उन्हें पता चला कि करीब 1 लाख रुपये की नकदी गायब है तो उन्होंने अलमारी के अंदर लगे सीसीटीवी को चेक किया. सीसीटीवी फुटेज में घरेलू नौकर को अलमारी से करीब 1 लाख रुपये नकद चुराते हुए देखा गया.
भुवनेश्वर में चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. .यहां एक नौकरानी चुरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई. जगन्नाथ नगर रोड इलाके के विभु प्रसाद महापात्र ने अपने घर में ममी पात्रा नाम की एक महिला घरेलू सहायिका को 4000 रुपये के मासिक वेतन पर काम करने के लिए रखा था. चूंकि महापात्र के घर का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए वह अपने घर में कैश रख रहे हैं.
मालिक के मुताबिक जब उन्हें पता चला कि करीब 1 लाख रुपये की नकदी गायब है तो उन्होंने अलमारी के अंदर लगे सीसीटीवी को चेक किया. सीसीटीवी फुटेज में घरेलू नौकर को अलमारी से करीब 1 लाख रुपये नकद चुराते हुए देखा गया. चोरी के बाद परिवार ने लक्ष्मीसागर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी.
CCTV captures maid stealing Rs 1L from house owner's wardrobe in Bhubaneswar#Odisha pic.twitter.com/BD45gHO4MT
— OTV (@otvnews) November 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

