वायरल

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आए 'कबूतर वाले बाबा' ने खींचा सबका ध्यान, 9 सालों से सिर पर बैठा है पक्षी (Watch Video)

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से एक बाबा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्हें कबूतर वाले बाबा यानी कबूतर संत के नाम से जाना जाता है. मशहूर जूना अखाड़े के महंत राजपुरी जी महाराज करीब एक दशक से इस अनोखे राह पर चल रहे हैं और हर समय कबूतर उनके सिर पर बैठा रहता है.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आए 'कबूतर वाले बाबा' ने खींचा सबका ध्यान, 9 सालों से सिर पर बैठा है पक्षी (Watch Video)
कबूतर वाले बाबा (Photo Credits: Instagram)

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज (Prayagraj) में आयोजित महाकुंभ मेला (Maha Kumbh Mela) अपनी आध्यात्मिक भव्यता के लिए जाना जाता है, जो देश-विदेश से संतों और संन्यासियो को आकर्षित करता है. महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने और पुण्य पाने के लिए देश और दुनिया के हर कोने से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इस बीच एक बाबा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्हें कबूतर वाले बाबा यानी कबूतर संत के नाम से जाना जाता है. मशहूर जूना अखाड़े के महंत राजपुरी जी महाराज करीब एक दशक से इस अनोखे राह पर चल रहे हैं और हर समय कबूतर उनके सिर पर बैठा रहता है. उन्होंने अपने साथी कबूतर का नाम हरि पुरी बताया है. कबूतर वाले बाबा की मानें तो उन्होंने इस कबूतर के साथ 8 से 9 साल बिताए हैं, जो उनके लिए प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है. यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में यूट्यूबर ने हठ योगी बाबा से पूछे मामूली सवाल, साधू ने चिमटे से कर दी पीटाई- देखें वीडियो

महाकुंभ में आए कबूतर वाले बाबा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NDTV India (@ndtvindia)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).