Hyderabad Viral Video: हैदराबाद से लाइव मर्डर का वीडियो वायरल, बीच सड़क पर युवक की चाकू घोंपकर की हत्या
तेलंगाना के हैदराबाद से लाइव मर्डर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर अज्ञात लोगों के ग्रुप द्वारा एक व्यक्ति का पीछा किया जा रहा है.
Hyderabad Viral Video: तेलंगाना के हैदराबाद से लाइव मर्डर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर अज्ञात लोगों के ग्रुप द्वारा एक व्यक्ति का पीछा किया जा रहा है. जैसे ही वह व्यक्ति आरोपियों के पकड़ में आ जाता है, वह उसकी लाठियों और पत्थरों से मारकर पिटाई करते हैं. इसके बाद बेरहमी से चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर देते हैं. इस दौरान सड़क पर मौजूद सभी लोग तमाशबीन बने रहते हैं. कोई भी उसे बचाने की कोशिश नहीं करता. कैमरे में कैद हुई इस भयावह घटना को देखकर हर कोई हैरान है. मृतक की पहचान 28 वर्षीय समीर के रूप में हुई है. वायरल वीडियो हैदराबाद के बालापुर की रॉयल कॉलोनी का बताया जा रहा है.
हैदराबाद से लाइव मर्डर का वीडियो वायरल
హైదరాబాద్ నడిబొడ్డున అందరూ చూస్తుండగా కత్తులతో పొడిచి హత్య
బాలాపూర్ పోలీస్ పరిధిలో రాయల్ కాలనీలో సమీర్ (28) అనే యువకుడిని గుర్తు తెలియని వ్యక్తులు కత్తితో పొడిచి, రాళ్ళు, కర్రలతో కొట్టి దారుణంగా హత్య చేశారు. pic.twitter.com/ko57auGtDx
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) June 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

