वायरल

Viral Video: नन्हे शेर को जबड़े में दबाकर नदी पार करती दिखी शेरनी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

एक शेरनी का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेरनी अपने जबड़े में नन्हे शेर को दबाए हुए नदी पार करती नजर आ रही है. इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

Viral Video: नन्हे शेर को जबड़े में दबाकर नदी पार करती दिखी शेरनी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
शेरनी का वायरल वीडियो (Photo Credits: Instagram)

Lioness Viral Video: जंगल की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, यह कहना बेहद मुश्किल है. इसी कड़ी में एक शेरनी (Lioness) का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेरनी अपने जबड़े में नन्हे शेर (Baby Lion) को दबाए हुए नदी (River) पार करती नजर आ रही है. इंस्टाग्राम पर Gliding Frog नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी पानी के अंदर एक शावक को अपने मुंह में दबाकर नदी पार कर रही है. इस दौरान नदी के किनारे और आसपास कई शावक टहलते हुए नजर आ रहे हैं. शेरनी ने जिस शावक को मुंह में दबाया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि उसकी सांसे नहीं चल रही है. जबकि कई लोगों का कहना है कि शेरनी शायद शावक को पानी में डूबने से बचाने की कोशिश कर रही है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gliding Frog (@gliding_frog)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).