वायरल

Viral Video: किचन की खिड़की के बाहर खड़े होकर घर के मालिक को घूरता दिखा बब्बर शेर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर बब्बर शेर का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल का राजा किचन की खिड़की के बाहर खड़ा होकर घर के मालिक को घूरता हुआ दिखाई दे रहा है.

Viral Video: किचन की खिड़की के बाहर खड़े होकर घर के मालिक को घूरता दिखा बब्बर शेर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
किचन के बाहर खड़ा बब्बर शेर (Photo Credits: Twitter)

Lion Viral Video: जरा सोचिए आप सुबह नींद से जागने के बाद अपने किचन (Kitchen) में चाय बनाने के लिए पहुंचे हों और तभी खिड़की के बाहर से आपको घूरता हुआ बब्बर शेर (Lion) दिख जाए तो क्या होगा? बेशक आंखों के सामने जंगल के राजा शेर को देखकर किसी की भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो सकती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर बब्बर शेर का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल का राजा किचन की खिड़की के बाहर खड़ा होकर घर के मालिक को घूरता हुआ दिखाई दे रहा है. शेर के खौफनाक अंदाज को देख ऐसा लग रहा है जैसे वो शख्स को चबा डालेगा. पहले तो शांति से शेर शख्स की तरफ देखता है, लेकिन फिर जोर-जोर से गुर्राने लगता है.

इस वीडियो को @animalsmack नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 49.1k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- भयानक, अब आप क्या करेंगे. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- शेर को भूख लगी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: भैंस पर हमला करने के दौरान आपस में भिड़ गए शेर, मौका पाते ही भाग निकली बफेलो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).