Viral Video: एक ही झटके में शेर ने कर दिया तेंदुए को चित्त, वायरल वीडियो में जंगल के राजा कैसा किया उसका हाल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर पल भर में तेंदुए को चित्त कर देता है और उसका ऐसा हाल कर देता है कि तेंदुआ अपनी जान की भीख मांगने पर मजबूर हो जाता है.
Viral Video: जंगल के राजा शेर (King of Forest) के सामने जंगल के अच्छे-अच्छे जानवरों (Animals) की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. शेर (Lion) पल भर में किसी भी जानवर का काम तमाम कर सकता है, इसलिए उसे टक्कर देने की हिम्मत कोई भी जानवर नहीं जुटा पाता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शेर पल भर में तेंदुए (Leopard) को चित्त कर देता है और उसका ऐसा हाल कर देता है कि तेंदुआ अपनी जान की भीख मांगने पर मजबूर हो जाता है. इस वीडियो को wild_animal_shorts_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक तेंदुआ शेरनियों के झुंड के बीच फंसा दिख रहा है, लेकिन वो उन्हें अपना आक्रामक रूप दिखाता है. इसी बीच एक शेर की एंट्री होती है और सारा गेम उल्टा पड़ जाता है. शेर झपट्टा मारकर एक पल में तेंदुए की हालत पतली कर देता है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

