हाथी को हुई खुजली तो सड़क के बीचों-बीच रुकवा दी कार, फिर वाहन से खुजाने लगा अपनी पीठ (Watch Viral Video)
एक हाथी को खुजली हुई तो उसने सड़क पर एक कार रुकवा दी और उसपर रगड़कर अपनी पीठ खुजाने लगा. हालांकि हाथी के भारी-भरकम वजन के चलते गाड़ी को काफी नुकसान हुआ, इस घटना का वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है.
Itchy Elephant Viral Video: इंसानों को तो आपने अपनी पीठ खुजाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी हाथी को खुजली (Itchy Elephant) करते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में एक हाथी (Elephant) को खुजली करते हुए देखा जा सकता है. यह हाथी पहले को सड़क के बीचों-बीच एक कार को रुकवाता है और फिर वाहन के आगे वाले पहिए पर चढने की कोशिश करता है. बाद में वह अपनी पीठ को खुजाने के लिए बोनट पर चढ़ जाता है और वाहन से रगड़कर अपनी पीठ खुजाने लगता है. विशालकाय हाथी के वजन और उसकी इस हरकत के कारण कार को बड़ा नुकसान होता है. इस वीडियो को Buitengebieden नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.4M व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
What do you do when you’re itchy and you’re an elephant? 😂 pic.twitter.com/fYUMYdlO5z
— Buitengebieden (@buitengebieden) September 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

