वायरल

शख्स को तुरंत मिला उसके कर्मों का फल, कुत्ते को पत्थर से मारा तो जानवर ने पलटकर ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

कभी-कभी तो इंसान को उसके बुरे कर्मों का फल तुरंत ही मिल जाता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर कुत्ते पर पत्थर मारता है, शख्स की इस हरकत से कुत्ते को गुस्सा आ जाता है और वो पलटकर शख्स पर न सिर्फ हमला करता है, बल्कि उसे सबक सिखाकर उसके कर्मों का फल भी देता है.

शख्स को तुरंत मिला उसके कर्मों का फल, कुत्ते को पत्थर से मारा तो जानवर ने पलटकर ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
कुत्ते ने शख्स को सिखाया सबक (Photo Credits: Instagram)

Instant Karma Viral Video: कहा जाता है कि अगर हम किसी के साथ बुरा करेंगे तो हमारा किया एक न एक दिन हमारे पास लौटकर आता ही है, क्योंकि बुरे कर्मों का फल हमेशा बुरा ही होता है. कभी-कभी तो इंसान को उसके बुरे कर्मों का फल तुरंत ही मिल जाता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर कुत्ते (Dog) पर पत्थर मारता है, शख्स की इस हरकत से कुत्ते को गुस्सा आ जाता है और वो पलटकर शख्स पर न सिर्फ हमला करता है, बल्कि उसे सबक सिखाकर उसके कर्मों का फल भी देता है. इस वीडियो को streetdogsofbombay नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इंस्टेंट कर्मा! इंसान बिना वजह जानवरों को नुकसान पहुंचाता है, जबकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया होता है. इंसानों की तरह जानवरों की भी प्यार चाहिए… कृपया जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करें, अगर आप उन्हें प्यार नहीं दे सकते हैं तो उन्हें नुकसान भी पहुंचाने से भी बचें.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).