वायरल

इन्फ्लुएंसर Christine Connell ने 7 साल के साइनस इंफेक्शन के लिए बॉयफ्रेंड के फार्ट को ठहराया जिम्मेदार, कहा- मेरे जीवन की थी सबसे खराब गंध (Watch Video)

एक महिला का दावा है कि उसके पूर्व प्रेमी के एक घिनौने फार्ट की वजह से उसे सात साल तक साइनस संक्रमण से जूझना पड़ा. ट्रैवल इन्फ्लुएंसर क्रिस्टीन कॉनेल का कहना है कि यह तकलीफ टखने की सर्जरी के बाद शुरू हुई जब उसके तत्कालीन साथी ने होटल के कमरे में कपड़े बदलते समय गलती से उसके चेहरे पर हवा छोड़ दी

इन्फ्लुएंसर Christine Connell ने 7 साल के साइनस इंफेक्शन के लिए बॉयफ्रेंड के फार्ट को ठहराया जिम्मेदार, कहा- मेरे जीवन की थी सबसे खराब गंध (Watch Video)
7 साल के साइनस इंफेक्शन के लिए ठहराया बॉयफ्रेंड के फार्ट को जिम्मेदार (Photo Credits: X/@collinrugg)

एक महिला का दावा है कि उसके पूर्व प्रेमी के एक घिनौने फार्ट (Fart) की वजह से उसे सात साल तक साइनस संक्रमण (Sinus Infection) से जूझना पड़ा. ट्रैवल इन्फ्लुएंसर क्रिस्टीन कॉनेल (Influencer Christine Connell) का कहना है कि यह तकलीफ टखने की सर्जरी के बाद शुरू हुई जब उसके तत्कालीन साथी ने होटल के कमरे में कपड़े बदलते समय गलती से उसके चेहरे पर हवा छोड़ दी. महिला ने एक वायरल टिकटॉक वीडियो (Viral TikTok Video) में कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड की इस हरकत की वजह से सांस नहीं ले पा रही थी. महिला कहती है कि यह उसके जीवन में अब तक की सबसे खराब फार्ट थी. क्रिस्टीन को सालों तक क्रोनिक साइनस दर्द, कंजेशन और हरे बलगम की समस्या थी. कई ENT विशेषज्ञ हैरान थे, जब तक कि जांच में उसके साइनस में ई-कोली (e-coli) बैक्टीरिया का पता नहीं चला. महिला ने कहा कि आमतौर पर आपको अपने साइनस में ई-कोली नहीं मिलता,जब तक कि आपका चेहरा घिनौने फार्ट के रास्ते में न हो. हालांकि वह मानती है कि बैक्टीरिया सर्जरी से आ सकता है, लेकिन उसे फार्ट पर संदेह है. महिला ने आगे कहा कि मैं स्थिर थी और मेरे पास इसे अंदर लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. यह विचित्र मामला निश्चित रूप से दुर्लभ-लेकिन अविस्मरणीय था. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रिया: पुलिस के सामने Fart करना शख्स को पड़ा भारी, कोर्ट पहुंचा मामला और भरना पड़ा जुर्माना

सात साल के साइनस इंफेक्शन के लिए महिला ने बॉयफ्रेंड के फार्ट को ठहराया जिम्मेदार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).