Viral Video: दुबई में चिलचिलाती गर्मी में शख्स ने धूप में बिना गैस के ही बना दिया ऑमलेट, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पैन को धूप की तरफ रखता है, फिर उसमें तेल डालकर एक अंडा फोड़कर डालता है और देखते ही देखते उससे ऑमलेट बन जाता है. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.
Viral Video: भारत के अधिकांश हिस्सों से लेकर दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी (Scorching Heat) का प्रकोप लगातार जारी है. चिलचिलाती गर्मी में आसमान से बरसती आग के चलते हर कोई बेहाल नजर आ रहा है. ऐसे में कई ऐसे वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें देख आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दुबई में एक शख्स धूप में बिना गैस चूल्हे के ही ऑमलेट (Omelette) बनाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पैन को धूप की तरफ रखता है, फिर उसमें तेल डालकर एक अंडा (Egg) फोड़कर डालता है और देखते ही देखते उससे ऑमलेट बन जाता है. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: चिलचिलाती गर्मी में बीच सड़क पर बिना गैस-चूल्हे के ऑमलेट बनाने लगी महिला, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
धूप में शख्स ने बनाया ऑमलेट
Dubai 😄pic.twitter.com/EZ41rRwuY7
— Figen (@TheFigen_) June 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

