नासिक में नीलगिरी के पेड़ से उतरकर खेतों में भागा तेंदुआ, रोमांचक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
नासिक के सिन्नर में नीलगिरी के पेड़ पर चढ़ने के बाद उससे उतरते हुए तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ नीलगिरी के पेड़ से नीचे उतरता है और फिर खेतों में भाग जाता है.
Leopard Viral Video: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) से आए दिन तेंदुओं के रिहायशी इलाकों (Residential Areas) में देखे जाने की खबरें सामने आती रहती हैं. जंगलों से निकलकर तेंदुए (Leopard) कई बार रिहायशी इलाकों में दाखिल होकर पालतू जानवरों या इंसानों पर अटैक करते हैं. इस बीच नासिक के सिन्नर तालुका स्थित सांगवी शिवर में एक नारियल के पेड़ (Coconut Tree) पर तेंदुओं की लड़ाई (Leopard Fights) का रोमांच कैमरे में कैद होने के बाद अब नीलगिरी के पेड़ पर चढ़ते और उससे उतरते हुए तेंदुए का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ नीलगिरी के पेड़ (Eucalyptus Tree) से नीचे उतरता है और फिर खेतों में भाग जाता है. इस रोमांचक नजारे को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर अब वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो-
सिन्नर तालुक्यातील सांगवी शिवारात नारळाच्या झाडावर झुंजणाऱ्या बिबट्यांचा थरार मोबाईल कॅमेऱ्यात कैद झाल्यानंतर आता थेट निलगिरीच्या झाडावर चढउतार करत असल्याचा बिबट्याचा Video व्हायरल #Nashik pic.twitter.com/4YPi6qbmrX
— Lokmat (@lokmat) September 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

