शादियों में आप भी प्लेट में खाना छोड़ देते हैं? तो देखें ये तस्वीर, ना जाने कितने गरीबों का इतने में भर सकता है पेट
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में शादी में बचा बर्बाद खाना नजर आ रहा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- वह फोटो जो आपके वेडिंग फोटोग्राफर ने मिस कर दिया.
18 फरवरी: शादी (Wedding) या किसी बड़े कार्यक्रम में सैकड़ों और हजारों लोगों का खाना बनता है. इस दौरान लोग प्लेट भर-भरकर खाना लेते हैं, भले ही वो उसे पूरा ना खा पाएं, जिसकी वजह से भारी मात्रा में खाना बर्बाद (Food Wasting) होता है. कहा जाता है कि अन्न का कभी अपमान नहीं करना चाहिए और खाने को कभी भी बर्बाद नहीं करना चाहिए. शादियों में बचा खाना अगर गरीबों और असहायों में बांट दिया जाए, जिन्हें एक वक्त की रोटी तक ढंग से नसीब नहीं होती है, तो न जाने कितने लोगों का पेट भर जाता.
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर (Photo) शेयर की है. इस फोटो में शादी में बचा बर्बाद खाना नजर आ रहा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- वह फोटो जो आपके वेडिंग फोटोग्राफर (Photographer) ने मिस कर दिया. खाना बर्बाद करना बंद करो. अवनीश शरण द्वारा शेयर की गई तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि लोग शादी में किस कदर खाने की बर्बादी करते हैं.
The photo that your wedding photographer missed.
Stop wasting FOOD. pic.twitter.com/kKx9Mxadpp
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) February 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

