गहरे समंदर के अंदर घूम रही शार्क के मुंह में फंस गया हुक, स्कूबा डाइवर ने ऐसे बचाई उसकी जान (Watch Viral Video)
गहरे समंदर के भीतर घूमते समय एक शार्क के मुंह में हुक फंस जाता है, जिसके बाद वो खुद को छुड़ाने के लिए बुरी तरह से तड़पने लगती है. ऐसे में स्कूबा डाइवर की नजर उसपर पड़ती है और वो उसकी जान बचाने के लिए आगे आता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शार्क का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसके मुंह में हुक फंसा हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, गहरे समंदर के भीतर घूमते समय एक शार्क (Shark) के मुंह में हुक फंस जाता है, जिसके बाद वो खुद को छुड़ाने के लिए बुरी तरह से तड़पने लगती है. ऐसे में स्कूबा डाइवर (Scuba Diver) की नजर उसपर पड़ती है और वो उसकी जान बचाने के लिए आगे आता है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में लोगों ने शार्क की जान बचाने के लिए स्कूबा डाइवर की सराहना की है. एक यूजर ने लिखा है- शार्क की मदद करने के लिए शुक्रिया, मैं आपका सम्मान करता हूं, जबकि दूसरे ने लिखा है- दया की सही मिसाल, यह बहुत अच्छा है.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Tez Felde नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ लिखा है- हमें डेस्टिन फ्लोरिडा में एक मानव निर्मित चट्टान के पास शार्क के खतरे में होने की जानकारी मिली. शार्क के मुंह में एक हुक फंसा हुआ था और हुक चट्टान से बंधा था. हमने शार्क को मुक्त कराने की कई कोशिश की, लेकिन असफल रहे. इसके बाद मैं और मेरे साथी डाइवर को शार्क के मुंह में फंसे हुक को काटने में सफलता मिली. यह भी पढ़ें: Shark Attack on Fisherman: फ्लोरिडा में मछुआरे पर शार्क ने किया खतरनाक हमला, दांतों से पकड़कर पानी में खींचा
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2023 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

