Brazil Floods: ब्राजील में भारी बारिश से तबाही, बाढ़ वाले इलाके में छत पर फंसा दिखा एक घोड़ा (Watch Video)
ब्राजील के रियो ग्रेनेड डो सुल में बीते 29 अप्रैल से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते करीब 414 शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इस बीच ब्राजील बाढ़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ वाले इलाके में छत पर एक घोड़ा फंसा हुआ दिखाई दे रहा है.
Brazil Floods: ब्राजील (Brazil) के रियो ग्रेनेड डो सुल (Rio Grande do Sul) में बीते 29 अप्रैल से भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है, जिसके चलते करीब 414 शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. भारी बारिश के चलते बाढ़ से प्रभावित शहरों में फंसे लोगों के पास पीने के लिए पानी तक नहीं है, जबकि कई जगहों पर टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित है. बाढ़ के चलते हर तरफ बस जनसैलाब नजर आ रहा है, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इसी कड़ी में ब्राजील बाढ़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाढ़ वाले इलाके में छत पर एक घोड़ा (Horse) फंसा हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, इन सबके बीच पानी में डूबे घर की छत पर एक घोड़ा खड़ा है, जो मदद का इंतजार कर रहा है. यह भी पढ़ें: Brazil Storm: ब्राज़ील में तूफान में 100 की मौत, 1 लाख घर क्षतिग्रस्त
बाढ़ में छत पर फंसा घोड़ा
#Brazil | A horse found stranded on a rooftop in a flooded area in #RioGrandedoSul#BrazilFloods pic.twitter.com/4StyCqqiP3
— DD News (@DDNewslive) May 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

