वायरल

Peacock Dance: अब तक आपने नागिन डांस तो बहुत देखा होगा मगर अब देखें मोर डांस, बरात में लगाए चार चांद

आपने शादियों में लोगों को नागिन डांस करते हुए तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को बारात में मोर डांस करते हुए देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि बारात में मोर डांस करते लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Peacock Dance: अब तक आपने नागिन डांस तो बहुत देखा होगा मगर अब देखें मोर डांस, बरात में लगाए चार चांद
शादी में लड़के ने किया मोर डांस (Photo Credits: YouTube)

Peacock Dance Viral Video: शादी-ब्याह जैसे खास मौके पर म्यूजिक बजते ही लोग जमकर डांस (Dance) करना शुरु कर देते हैं. कई लोग शादियों (Weddings) में अजीबो-गरीब डांस करके बारातियों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं. आपने शादियों में लोगों को नागिन डांस करते हुए तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को बारात में मोर डांस (Peacock Dance) करते हुए देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि बारात में मोर डांस करते लड़के का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. लड़के के डांस मूव्स ने जैसे बारात में चार चांद लगा दिए और हर किसी की निगाहें बस उसी पर टिक गईं. यूट्यूब पर शेयर किए गए इस अनोखे डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).