Viral Video: क्या आपने खाया है जीरा सोडा और ओरियो बिस्किट वाला ऑमलेट? अजीबो-गरीब रेसिपी के वायरल वीडियो को देख भड़के लोग
कोलकाता में एक स्ट्रीट वेंडर ने जीरा सोडा और ओरियो बिस्किट का इस्तेमाल करके अजीबो-गरीब ऑमलेट तैयार किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देख लोग भड़क गए हैं.
Omelette With Jeera Soda And Oreo Biscuits: सोशल मीडिया पर आपने खाने की अजीबो-गरीब चीजें देखी होंगी और अब उस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. दरअसल, कोलकाता (Kolkata) में एक स्ट्रीट वेंडर ने जीरा सोडा (Jeera Soda) और ओरियो बिस्किट (Oreo Biscuits) का इस्तेमाल करके अजीबो-गरीब ऑमलेट (Omelette) तैयार किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देख लोग भड़क गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार एक फ्राइंग पैन में तेल की कुछ बूंदें डालता है, फिर पैन में वो जीरा सोडा की एक छोटी बोतल डालता है. इसके बाद वो ओरियो बिस्किट को क्रश करके डालता है, फिर थोड़ी देर बार एक गिलास में फेंटे हुए अंडे को डालता है. अंडे डालकर वो ऑमलेट तैयार करता है. इस पकवान को देखकर लोग भड़क गए हैं और वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- भाई क्यों अच्छे-अच्छे डिशेज को बर्बाद करने पर तुले हुए हो, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये क्या कचरा बना दिया है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

