Gujarat: सूरत के रामनाथ शिव घेला मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग पर अर्पित किए जिंदा केकड़े, वजह जानकर रह जाएंगे दंग (Watch Video)
सूरत के रामनाथ शिव घेला मंदिर में आनेवाले भक्त शिवलिंग पर जिंदा केकड़े अर्पित करते हैं. भक्तों का मानना है कि अगर आप यहां केकड़े चढ़ाते हैं तो इससे आपके कान से संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं.
भगवान शिव के दर पर रोजाना लाखों-करोड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं और उनसे अपनी मुरादें पूरी करने की प्रार्थना करते हैं. देशभर में वैसे तो भगवान शिव के कई प्रचलित और ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं, लेकिन गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में स्थित भगवान शिव (Lord Shiva) का एक अनोखा मंदिर भक्तों के बीच काफी मशहूर है. दरअसल, सूरत के रामनाथ शिव घेला मंदिर (Ramnath Shiv Ghela Temple) में आनेवाले भक्त शिवलिंग पर जिंदा केकड़े (Crabs) अर्पित करते हैं.
भक्तों का मानना है कि अगर आप यहां केकड़े चढ़ाते हैं तो इससे आपके कान से संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं. एक अन्य भक्त की मानें तो यहां साल में एक बार केकड़े चढ़ाए जाते हैं और मान्यता है कि इससे हमारे या हमारे बच्चों के कान में दर्द नहीं होगा. बताया जाता है कि भक्तों द्वारा भगवान शिव को केकड़े चढ़ाए जाने के बाद उन्हें तापी नदी में छोड़ दिया जाता है. वीडियो में देखिए किस तरह से भक्त आस्था और विश्वास के साथ शिवलिंग पर केकड़े अर्पित कर रहे हैं.
देखें वीडियो-
#WATCH | Devotees offer crabs to Lord Shiva at Ramnath Shiv Ghela temple in Gujarat's Surat (18.01) pic.twitter.com/E66MoglQEX
— ANI (@ANI) January 19, 2023
देखें तस्वीरें-
"There is a belief that if you offer crabs here then your ear-related problems will be cured, said Falguni, a devotee
"Crabs are offered here once a year. We believe that by offering crabs here our children will not have any ear pain," said Pushpa, another devotee (18.01) pic.twitter.com/4NuC8Uz6IR
— ANI (@ANI) January 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

