नदी के ऊपर पेड़ पर झूलते गोरिल्ला ने की ऐसी हरकत, Viral Video देख खुश हो जाएगा आपका दिल
एक गोरिल्ला के बेहद मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक गोरिल्ला किसी जंगल में नदी के ऊपर पेड़ पर झूला झूलता हुआ दिखाई दे रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े कई दिलचस्प और मनोरंजक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिल खुश हो जाता है. इसी कड़ी में एक गोरिल्ला (Gorilla) के बेहद मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक गोरिल्ला किसी जंगल में नदी के ऊपर पेड़ पर झूला झूलता हुआ दिखाई दे रहा है. गोरिल्ला पेड़ की डाल से लटक कर न सिर्फ झूल रहा है, बल्कि वो वन विभाग के कर्मी के साथ मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है. गोरिल्ला और वनकर्मी एक-दूसरे पर पानी फेंक कर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. गोरिल्ला की इस हरकत को देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है.
देखें वीडियो-
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)