VIDEO: दबंगों ने सरकारी कर्मचारी को बाइक का हॉर्न बजाने पर पीटा, मार-मार कर फोड़ दिया सिर, देखिए CCTV फुटेज
बाइक पर बिना हेलमेट लगाए सिग्नल का इंतजार कर रहे दो युवकों ने प्रदीप से पूछा कि उसने हॉर्न क्यों बजाया. हालांकि उसने कहा कि उसने हॉर्न नहीं बजाया, इसके बावदूज युवकों ने प्रदीप को बाइक से खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.
तिरुवनंतपुरम: ट्रैफिक सिग्नल पर कथित तौर पर हॉर्न बजाने पर एक सरकारी कर्मचारी को बेरहमी से पीटा गया. मंगलवार को काम से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों ने प्रदीप की पिटाई कर दी.
बाइक पर बिना हेलमेट लगाए सिग्नल का इंतजार कर रहे दो युवकों ने प्रदीप से पूछा कि उसने हॉर्न क्यों बजाया. हालांकि उसने कहा कि उसने हॉर्न नहीं बजाया, इसके बावदूज युवकों ने प्रदीप को बाइक से खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.
प्रदीप को सिर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रदीप का कहना है कि इसके बाद उन्होंने करमाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. प्रदीप ने पास की दुकान से सीसीटीवी फुटेज जुटाकर पुलिस को सौंप दिया है.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)