वायरल

अपने बॉयफ्रेंड को देखते ही उसे गले लगाने के लिए दौड़ी युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा... धड़ाम से जमीन पर गिरे दोनों (Watch Viral Video)

एयरपोर्ट पर अपने प्रेमी को देखकर लड़की खुशी के मारे उसे गले लगाने के लिए दौड़ते हुए उसके पास जाती है और लड़का भी दौड़ता हुआ उसकी तरफ आता है, लेकिन दोनों गले मिलते उससे पहले ऐसा कुछ होता है कि दोनों धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ते हैं.

अपने बॉयफ्रेंड को देखते ही उसे गले लगाने के लिए दौड़ी युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा... धड़ाम से जमीन पर गिरे दोनों (Watch Viral Video)
प्रेमी-प्रेमिका जमीन पर गिरे धड़ाम (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर गर्लफ्रेंड (Girlfriend) और बॉयफ्रेंड (Boyfriend) के मजेदार वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक बहुत ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी एयरपोर्ट पर अपने प्रेमी को देखकर प्रेमिका दौड़ती हुई उसके पास जाती है, ताकि वो उसे कसकर गले से लगा सके, लेकिन गले मिलने से पहले ही लड़के का पैर फिसल जाता है और वो धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है, जबकि लड़की भी अपना संतुलन खो बैठती है और लड़के के साथ जमीन पर गिर जाती है. इस वीडियो को देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं और यह तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).