Viral Video: कॉलेज के फेयरवेल में लड़की ने किया 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर डांस, अपने जबरदस्त ठुमकों से लूट ली महफिल
कॉलेज के फेयरवेल से एक लड़की के डांस का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक लड़की स्टेज पर चोली के पीछे क्या है गाने में अपने ठुमकों से पूरी महफिल ही लूट लेती है.
Viral Video: कॉलेज के फेयरवेल फंक्शन (College Farewell) को लेकर छात्र-छात्राएं काफी तैयारियां करते हैं, ताकि कॉलेज के इस फंक्शन को यादगार बनाया जा सके. कई स्टूडेंट्स डांस परफॉर्म करने के लिए काफी पहले से प्रैक्टिस में जुट जाते हैं. इसी कड़ी में कॉलेज के फेयरवेल से एक लड़की के डांस का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक लड़की स्टेज पर 'चोली के पीछे क्या है' गाने में अपने ठुमकों से पूरी महफिल ही लूट लेती है, इसलिए इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. डांस कर रही लड़की का नाम कनिका गोपाल है और उसी ने इस वीडियो को शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ये चाल साल असहनीय थे, लेकिन इस जगह ने मुझे इससे उबरने में मदद की. इसने मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की साड़ी और सफेद ब्लाउज में स्टेज पर जबरदस्त डांस परफोर्मेंस दे रही है, जबकि उसके डांस मूव्स को देख लोग जमजक हूटिंग कर रहे हैं. लड़की के डांस मूव्स को देखकर लोग उस पर फिदा हो गए हैं, इसलिए लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- काश मैं भी वहां होता, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- कमाल की एनर्जी... यह भी पढ़ें: Groom Dance Video: दूल्हे ने अपनी गैंग के साथ शादी से पहले घर के नीचे किया डांस, वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

