Ghost Caught on CCTV: अलीगढ़ की संकरी गली में दिखी रहस्यमय आकृति, कैमरे में कैद भूत का वीडियो हुआ वायरल
सीसीटीवी कैमरे में कैद भूत का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में भूत को अचानक से संकरी गली में चलता हुआ देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की तंग गली का है.
Ghost Caught on CCTV: भले ही अधिकांश लोग भूतों (Ghosts) के अस्तित्व पर विश्वास न करते हों, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर भूतों को देखे जाने के दावे के साथ कई वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद भूत (Ghost) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में भूत को अचानक से संकरी गली में चलता हुआ देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) की तंग गली का है. कॉलोनी में रहने वाले लोग अपने इलाके में हुई इस घटना से काफी सहमे हुए हैं. करीब 28 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में सफेद रंग के कपड़े में एक रहस्यमय आकृति दिखाई देती है. यह भूतिया आकृति शहर की संकरी गली में चलती हुई नजर आ रही है. हालांकि कई लोगों ने इस वीडियो को फेक बताया है, लेकिन पैरानॉर्मल एक्टिविटी की अफवाहों ने स्थानीय लोगों में दहशत जरूर पैदा कर दी है. यह भी पढ़ें: Ghost Viral Video: सीसीटीवी में कैद हुआ परिवार के मृत सदस्य का भूत? पालतू कुत्ते के साथ घूमती दिखी रहस्यमय आकृति
देखें वीडियो-
UP अलीगढ़ : CCTV में कैद हुआ भूत का वीडियो, वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल, भूत इलाके में बना हुआ है चर्चा का विषय, अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।https://t.co/9qkBx39eXk pic.twitter.com/mbcFr0Kmk8
— Dinesh Kumar (@DineshKumarLive) January 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

