Viral Video: बिना ड्राइवर के चलती कार, जान जोखिम में डाल किया स्टंट, वाहन पर लिखा है भारत सरकार
ड्राइवर चलती गाड़ी से उतर जाता है और कार चलती रहती है. गाड़ी के ऊपर भारत सरकार लिखा हुआ है. लोगों ने गाजियाबाद पुलिस को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
Car Stunt Video Viral: रील बनाने के लिए युवा कार या बाइक पर जान जोखिम में डाल स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं. गाजियाबाद नंबर प्लेट की एक गाड़ी से एक रील बनाई गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है. ड्राइवर चलती गाड़ी से उतर जाता है और कार चलती रहती है. गाड़ी के ऊपर भारत सरकार लिखा हुआ है. लोगों ने गाजियाबाद पुलिस को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है और जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी.
गाजियाबाद - नहीं थम रहा रील बनाने का सिलसिला,चलती कार से उतरकर रील बनाता युवक, युवक के सिर पर छाया रील बनाने का खुमार,वायरल वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा .#Ghaziabad pic.twitter.com/CYmLVtAcXV
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 17, 2023
श्रीमान जी कृपया समय,दिनांक व स्थान से अवगत कराएं।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
— Gzb Traffic police (@Gzbtrafficpol) May 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

