VIDEO: गाजियाबाद में ट्रक ने साइकिल सवार 6 साल के बच्चे को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार
वीडियो में देखा जा सकता है कि कौशांबी थाने के वैशाली इलाके में अपने घर के बाहर साइकिल सवार 6 साल के बच्चे को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गाजियाबाद (Ghaziabad) में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने एक बच्चे को टक्कर मार दी. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कौशांबी थाने के वैशाली इलाके में अपने घर के बाहर साइकिल सवार 6 साल के बच्चे को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हरकत में आई और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया.
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कौशांबी पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है. अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
— DCP TRANS HINDON COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@DCPTHindonGZB) December 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

