Funny Viral Video: बारिश में श्रद्धा कपूर के गाने पर झूमकर डांस करने लगी महिला, अचानक फिसला पैर और...
एक महिला के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इसमें ट्विस्ट तब आता है जब नाचते-नाचते उसका पैर फिसल जाता है और वो जमीन पर गिर जाती है. हालांकि गिरने के बाद उठकर वो मुस्कुराने लगती है.
Funny Viral Video: ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने डांस के वीडियो (Dance Video) बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर करते हैं. लोगों के डांस वीडियो देखना सोशल मीडिया यूजर्स को काफी अच्छा भी लगता है. इसी कड़ी में एक महिला के डांस का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, लेकिन इसमें ट्विस्ट तब आता है जब नाचते-नाचते उसका पैर फिसल जाता है और वो जमीन पर गिर जाती है. हालांकि गिरने के बाद उठकर वो मुस्कुराने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बारिश में श्रद्धा कपूर के गाने ‘नाचूं मैं आज छम-छम-छम’ पर थिरकते हुए डांस करने लगती है, तभी उसका पैर फिसल जाता है और वो गिर जाती है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

