वायरल

Fire Paan: पहली बार ‘फायर पान’ खाते ही विदेशी शख्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

एक विदेशी शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो पहली बार फायर पान को चखता है और ऐसा रिएक्शन देता है जो वाकई देखने लायक है.

Fire Paan: पहली बार ‘फायर पान’ खाते ही विदेशी शख्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
विदेशी शख्स ने खाया फायर पान (Photo Credits: Twitter)

Fire Paan Viral Video: पान खाने के शौकीन अलग-अलग फ्लेवर के पान ट्राई करने का मौका बिल्कुल भी नहीं छोड़ते हैं. मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग फ्लेवर्स के पान में फायर पान (Fire Paan) का नाम भी शामिल है. हालांकि मसालेदार और आग लगे हुए इस पान को चखने में पहले तो हर कोई आनाकानी करता है, लेकिन फिर चखने के बाद इसका पूरा लुफ्त भी उठाता है. इसी कड़ी में एक विदेशी शख्स (Foreigner) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो पहली बार फायर पान को चखता है और ऐसा रिएक्शन देता है जो वाकई देखने लायक है.

वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम Arieh Smith है जो एक अमेरिकी यूट्यूबर हैं. अपने फूड ब्लॉगिंग के दौरान उन्होंने फायर पान को ट्राई किया और इस पूरी घटना का वीडियो बनाया. इस वीडियो को ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. यह भी पढ़ें: Mango Pizza: मैंगो पानी पुरी के बाद मैंगो पिज्जा इंटरनेट पर वायरल, भड़के खाने के शौकीन, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).