पहली बार खाने की तलाश में निकला नन्हा पक्षी, जिंदा कीड़े का शिकार करते समय हुए ऐसी हालत (Watch Viral Video)
एक नन्हे पक्षी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा पक्षी पहली बार शिकार करने के लिए निकलता है. वो अपने सामने एक कीड़े को देखता है और उसके सामने अपना मुंह खोलता है, लेकिन कीड़ा आगे बढ़ जाता है.
Viral Video: जानवर (Animals) और पक्षी (Bird) समय के साथ-साथ अपने लिए खाना ढूंढने और शिकार करने जैसे काम सीख जाते हैं. हालांकि शुरुआत में कई नन्हे जानवरों और पक्षियों को पहली बार शिकार करने में काफी दिक्कतें पेश आती हैं. इसी कड़ी में एक नन्हे पक्षी (Baby Bird) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा पक्षी पहली बार शिकार करने के लिए निकलता है. वो अपने सामने एक कीड़े को देखता है और उसके सामने अपना मुंह खोलता है, लेकिन कीड़ा आगे बढ़ जाता है. दरअसल, नन्हे पक्षी को लगता है कि जिस तरह से उसकी मां उसके मुंह में खाना डालती है और उसी तरह से मुंह खोलने से कीड़ा भी उसके मुंह में चला जाएगा. नन्हा पक्षी बार-बार अपना मुंह कीड़े के सामने खोलता है, लेकिन कीड़ा हर बार उसे देखकर अपना रास्ता बदल लेता है.
देखें वीडियो-
Birds are fed by their parents in their infancy. When the time comes to feed themselves, there can be some confusion when the food does not go into their mouth by itself. pic.twitter.com/8kDa1hhRgb
— Fascinating (@fasc1nate) October 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2022 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

