Viral Video: निडर होकर शख्स ने पकड़ा विशालकाय एनाकोंडा, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बेखौफ होकर विशालकाय एनाकोंडा को पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नाव पर सवार एक शख्स ने एनाकोंडा की पूंछ पकड़ी है.
Anaconda Viral Video: सांपों (Snakes) को लोगों के लिए बेहद घातक माना जाता है, इस बात को जानते हुए भी कई लोग सांपों के साथ बेखौफ होकर खिलवाड़ करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बेखौफ होकर विशालकाय एनाकोंडा (Anaconda) को पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नाव पर सवार एक शख्स ने एनाकोंडा की पूंछ पकड़ी है, जबकि उसका आधे से ज्यादा शरीर पानी के भीतर है और वो भागने की कोशिश करता है. हालांकि शख्स इतने विशालकाय एनाकोंडा पर अपनी पकड़ काफी देर तक नहीं बना पाता है और उसकी पूंछ छोड़ देता है, जिसके बाद यह सांप जंगल की ओर भाग निकलता है. इस वीडियो को ट्विटर पर @FascinateFlix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
Fishermen finds huge anaconda. pic.twitter.com/cBkTwotyXD
— Fascinating Footage (@FascinateFlix) January 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

