PAK में 54 बच्चों के पिता की मौत, 6 पत्नियों से की थी शादी, 7 कमरों के घर में साथ रहता है परिवार
पाकिस्तान में 54 बच्चों के पिता अब्दुल मजीद मैंगल की 75 साल की उम्र में मौत हो गई है. अब्दुल ने कुल 6 शादियां की थी. वह अपनी 4 पत्नियों और 42 बच्चों के साथ रह रहे थे.
पाकिस्तान में 54 बच्चों के पिता अब्दुल मजीद मैंगल की 75 साल की उम्र में मौत हो गई है. अब्दुल ने कुल 6 शादियां की थी. वह अपनी 4 पत्नियों और 42 बच्चों के साथ रह रहे थे. वहीं उनकी 2 पत्नियों और 12 बच्चों की पहले ही मौत हो गई थी. उनकी पहली शादी महज 18 साल की उम्र में हो गई थी. अब्दुल के 22 बेटे और 20 बेटियां सात कमरों के घर में एक साथ रहते थे.
अब्दुल मजीद मैंगल पाकिस्तान के नोशकी जिले के रहने वाले थे और ट्रक ड्राइविंग का काम करते थे. बुढ़ापे के बावजूद वह अपनी मौत से पांच दिन पहले तक परिवार के लिए रोजी-रोटी के खातिर गाड़ी चलाते रहे.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)