Fact Check: 'बेशरम रंग' गाने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने किया डांस? VIDEO वायरल
कुछ लोगों का कहना है कि ये शख्स पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी हैं. वीडियो किसी शादी जैसे समारोह का लग रहा है.
Fact Check Of Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto Zardari Dance: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ पर एक लड़की के साथ स्टेज पर डांस करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये शख्स पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी हैं. वीडियो किसी शादी जैसे समारोह का लग रहा है.
तारिक फतेह (Tarek Fatah) ने डांस का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि शादी में डांस करने वाला शख्स पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह बिलावल भुट्टो नहीं है बल्कि इकरा विश्वविद्यालय, कराची, पाकिस्तान का छात्र महरोज बेग हैं.
फैक्ट चेक में पता चला कि ये वीडियो मेहरोज बेग नामक एक शख्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद है. यहां इसे 12 जनवरी को शेयर किया गया था. वीडियो में डांस कर रही लड़की इनाया खान हैं. वहीं इनाया खान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ये वीडियो शेयर किया गया है. मेहरोज बेग का यूट्यूब चैनल भी मिला है, जहां ये वीडियो मौजूद है. इसे 13 जनवरी को अपलोड किया गया है.
Hello Tarek Fatah,
Don't spread Misinformation.
He's not Pakistan's Foreign Ministry Bilawal Bhutto. He's Mehroz baig, a student of Iqra University (Karachi, Pakistan). pic.twitter.com/Gs8ReBD3wm
— Anshul Singh (@anshulsigh) January 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

