वायरल

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में देखते ही देखते पानी में बह गई पूरी दुकान, भयावह मंजर का वीडियो हुआ वायरल

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंड स्लाइड की घटनाओं ने भारी तबाही मचा रखी है. आसमान से बरसती आफत की बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बीच कुल्लू से बादल फटने की घटना सामने आई है, जहां देखते ही देखते एक दुकान का ढांचा ढह कर पानी में समा जाता है.

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में देखते ही देखते पानी में बह गई पूरी दुकान, भयावह मंजर का वीडियो हुआ वायरल
पलक झपकते ही पानी में बह गई दुकान (Photo Credits: ANI)

Viral Video: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश (Heavy Rain) और लैंड स्लाइड (Land Slide) की घटनाओं ने भारी तबाही मचा रखी है. आसमान से बरसती आफत की बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बीच कुल्लू (Kullu) से बादल फटने की घटना सामने आई है, जहां देखते ही देखते एक दुकान  का ढांचा ढह कर पानी में समा जाता है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके मुताबिक यह घटना हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के आनी ब्लॉक की है. यहां भारी बारिश के चलते कुल्लू के आनी ब्लॉक में अचानक बाढ़ के हालात बन गए और इस बाढ़ के पानी में देखते ही देखते एक दुकान का ढांचा बह गया. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस भयावह मंजर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).