वायरल

हाथी पड़ा दरियाई घोड़ों के विशाल झुंड पर भारी, Viral Video में देखें कैसे अकेले ही गजराज ने सबको पीछे हटने पर किया मजबूर

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी अकेला ही दरियाई घोड़ों के विशाल झुंड पर भारी पड़ता दिख रहा है. हाथी न सिर्फ अकेले ही दरियाई घोड़े के बीच पहुंचता है, बल्कि उन्हें पीछे जाने के लिए भी मजबूर कर देता है.

हाथी पड़ा दरियाई घोड़ों के विशाल झुंड पर भारी, Viral Video में देखें कैसे अकेले ही गजराज ने सबको पीछे हटने पर किया मजबूर
दरियाई घोड़ों की सेना पर भारी पड़ा हाथी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगलों में रहने वाले हाथी (Elephant) काफी ताकतवर और समझदार किस्म के जानवर होते हैं, लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो फिर पूरे जंगल में तांडव करने लगते हैं. हाथी किसी भी जानवर को अपने पैरों तले रौंद कर मारने की क्षमता रखते हैं, लेकिन दरियाई घोड़ों (Hippos) को भी हाथियों की तरह ही ताकतवर और खतरनाक माना जाता है. ऐसे में जब भी हाथी और दरियाई घोड़े का सामना हो जाए तो फिर घमासान तय है. इस बीच सोशल मीडिया (social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक हाथी अकेला ही दरियाई घोड़ों के विशाल झुंड पर भारी पड़ता दिख रहा है. हाथी न सिर्फ अकेले ही दरियाई घोड़े के बीच पहुंचता है, बल्कि उन्हें पीछे जाने के लिए भी मजबूर कर देता है. इस वीडियो को वॉव अफ्रीका नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Waow Africa (@waowafrica)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2023 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).