साड़ी पहनकर बुजुर्ग महिला ने नदी में लगाई डुबकी, बच्चों की तरह गोता लगाकर उड़ाए सबके होश (Watch Viral Video)
वायरल हो रहे वीडियो में साड़ी पहनकर एक बुजुर्ग महिला ऊंचाई से नदी में छलांग लगाकर न सिर्फ डुबकी लगाती है, बल्कि वो बच्चों की तरह बार-बार गोते लगाकर हर किसी को हैरान करती नजर आ रही है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. इसी कड़ी में एक बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) का दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे उम्र सिर्फ एक संख्या है. वीडियो में साड़ी पहनकर एक बुजुर्ग महिला ऊंचाई से नदी (River) में छलांग लगाकर न सिर्फ डुबकी लगाती है, बल्कि वो बच्चों की तरह बार-बार गोते लगाकर हर किसी को हैरान करती नजर आ रही है. इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- तमिलनाडु के कल्लिदैकुरिची में साड़ी पहने बुजुर्ग महिलाओं को तमिराबर्नी नदी में सहजता से गोता लगाते देख हैरान हूं. मुझे बताया गया कि वे इसमें पारंगत हैं, क्योंकि उनके लिए यह रोज की बात है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 62.7k व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Awestruck to watch these sari clad senior women effortlessly diving in river Tamirabarni at Kallidaikurichi in Tamil Nadu.I am told they are adept at it as it is a regular affair.?Absolutely inspiring ? video- credits unknown, forwarded by a friend #women #MondayMotivation pic.twitter.com/QfAqEFUf1G
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) February 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

