वायरल

बुजुर्ग दंपत्ति ने बहुत शातिर तरीके से मॉल में की चोरी, उनके कारनामे का वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति बड़ी ही शातिर तरीके से मॉल में पौधा चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पहले तो दोनों चालाकी से इधर-उधर देखते हैं और फिर अपना बैग खोलकर जल्दी से एक पौधे का बड़ा हिस्सा तोड़कर उसमें रखकर, वहां से निकल जाते हैं.

बुजुर्ग दंपत्ति ने बहुत शातिर तरीके से मॉल में की चोरी, उनके कारनामे का वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
बुजुर्ग दंपत्ति ने मॉल में की चोरी (Photo Credits: Instagram)

वैसे तो चोर बड़ी ही चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और आपने चोरी की कई वारदातों के वीडियो देखे होंगे या इस तरह की घटनाओं के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने किसी बुजुर्ग दंपत्ति (Elderly Couple) को चोरी करते हुए देखा है और वो भी किसी मॉल (Mall) में? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति बड़ी ही शातिर तरीके से मॉल में पौधा (Plant) चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पहले तो दोनों चालाकी से इधर-उधर देखते हैं और फिर अपना बैग खोलकर जल्दी से एक पौधे का बड़ा हिस्सा तोड़कर उसमें रखकर, वहां से निकल जाते हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है- यह सदी की लूट है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- इतना सहज और इतना पेशेवर… लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pubity (@pubity)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).