वायरल

डांडिया नाइट में बुजुर्ग कपल ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से मचाया धमाल, एनर्जी लेवल देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और बुजुर्ग पुरुष पूरे जोश व उत्साह के साथ डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं. उनके जबरदस्त एनर्जी लेवल को देख लोग हैरान हो रहे हैं.

डांडिया नाइट में बुजुर्ग कपल ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से मचाया धमाल, एनर्जी लेवल देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)
बुजर्ग दंपत्ति का जबरदस्त परफॉर्मेंस (Photo Credits: X)

Elderly Couple Viral Video: देशभर में शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की धूम मची हुई है और लोगों पर गरबा (Garba) व डांडिया (Dandiya) की खुमारी छाई हुई है. गरबा या डांडिया नाइट्स में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, साथ ही अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बुजुर्ग कपल का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और बुजुर्ग पुरुष पूरे जोश व उत्साह के साथ डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात तो यह है कि कपल इस उम्र में जितने उत्साह के साथ डांडिया खेल रहा है, उनके एनर्जी लेवल को युवा भी मैच नहीं कर पा रहे हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @Atulya_Bharat1 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति के एनर्जी लेवल को देख लोग हैरान हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- आगे भी माता रानी की कृपा इन पर बनी रहे और ये इसी तरीके से खुश रहें. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इनकी एनर्जी और उत्साह को मेरा सलाम, इन दोनों के ऊपर भगवान हमेशा आर्शीवाद बनाए रखें. यह भी पढ़ें: Garba in Mumbai Local Train: नवरात्रि में मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों ने खेला गरबा, वायरल वीडियो ने जीता दिल

डांडिया नाइट में बुजुर्ग कपल का जबरदस्त परफॉर्मेंस

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).