समंदर किनारे रोमांटिक फोटो खींचने में बुजुर्ग कपल ने की बेटे-बहू की मदद, Viral Video जीत लेगा आपका दिल
एक बुजुर्ग दंपत्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जो परफेक्ट फोटो खींचने के लिए अपने बेटे-बहू की मदद कर रहे हैं. वीडियो में सास-ससुर और बेटे-बहू की बॉन्डिंग देखकर आप भी कहेंगे कि यह एकदम परफेक्ट फैमिली है.
Viral Video: किसी पर्यटन स्थल या समंदर किनारे पहुंचे कपल्स अक्सर अपनी परफेक्ट फोटो क्लिक कराने के लिए लोगों की मदद लेते हैं, लेकिन इस बीच एक बुजुर्ग दंपत्ति (Elderly Couple) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो परफेक्ट फोटो (Perfect Photo) खींचने के लिए अपने बेटे-बहू की मदद कर रहे हैं. वीडियो में सास-ससुर और बेटे-बहू की बॉन्डिंग देखकर आप भी कहेंगे कि यह एकदम परफेक्ट फैमिली है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुर अपने बेटे-बहू की परफेक्ट फोटो लेने की कोशिश करता है. इस दौरान युवती की सास दुपट्टा लहराने में बहू की मदद करती है.
दिल छू लेने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- इन सास-ससुर को अपनी बहू की समुद्र तट पर एक परफेक्ट तस्वीर लेने में मदद करते देख अभिभूत हूं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये सचमुच बहुत कम देखने को मिलता है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये बहुत प्यारी फैमिली है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

