शिकारी बाज ने सांप के मुंह को दबोचा, फिर नागराज ने जो किया... Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिकारी बाज खतरनाक सांप के मुंह को पैरों से दबोच लेता है, लेकिन सांप भी अपने बचाव में ऐसा कदम उठाता है, जिसे देख आप हैरत में पड़ जाएंगे.
Viral Video: जंगल की दुनिया में अधिकांश जानवर (Animal) दूसरे जीवों को अपना शिकार बनाते हैं, शिकारी जीव-जंतू अक्सर अपने शिकार की तलाश में रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शिकारी बाज (Eagle) खतरनाक सांप (Snake) के मुंह को पैरों से दबोच लेता है, लेकिन सांप भी अपने बचाव में ऐसा कदम उठाता है, जिसे देख आप हैरत में पड़ जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाज जैसे ही सांप के मुंह को दबोच लेता है, नागराज अपने शरीर के बाकी हिस्सों से बाज के गले और पैरों को जकड़ कर उसकी हालत खराब कर देते हैं.
इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सब कुछ संतुलन में होना चाहिए! यदि आप अत्यधिक आत्मविश्वास के साथ खेल को अनावश्यक रूप से लंबा खींचते हैं तो आप हार सकते हैं! शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: विशालकाय अजगर और मॉनिटर लिजर्ड के बीच छिड़ी खूनी जंग, देखें क्या हुआ इस लड़ाई का अंजाम
देखें वीडियो-
Everything must be in balance!
If you prolong the game unnecessarily with too much self-confidence, you may lose!pic.twitter.com/DpwFhfO1KE
— Figen (@TheFigen_) January 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

