वायरल

e-Bike Battery Blast Video: ई-बाइक की बैटरी में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखे दो लोग

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ई-बाइक की बैटरी में जैसे ही धमाका होता है, दो लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगते हैं.

e-Bike Battery Blast Video: ई-बाइक की बैटरी में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखे दो लोग
ई-बाइक में ब्लास्ट (Photo Credits: X)

e-Bike Battery Blast Video: पेट्रोल से चलने वाली बाइक्स की जगह अब ज्यादातर लोग ई-बाइक्स का रुख करने लगे हैं, लेकिन ई-बाइक्स (e-Bike) में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना ऑस्ट्रेलिया (Australia) से सामने आई है, जहां ई-बाइक की बैटरी में जबरदस्त धमाका (e-Bike Battery Blast) हुआ है. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि ई-बाइक की बैटरी में जैसे ही धमाका होता है, दो लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगते हैं. ई-बाइक की बैटरी में धमाका होने की वजह से आग लग जाती है, जिसके बाद सिड़नी में एक हॉस्टेल को खाली करा लिया गया. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Money Heist Scene: जयपुर में दिखा मनी हाइस्ट का सीन, किरदार की वेशभूषा में सड़कों पर पैसों की बारिश करता नजर आया शख्स (Watch Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).