वायरल

सड़क पर रोककर बुजुर्ग को चिढ़ाने लगा नशे में धुत्त शख्स, गुस्साए अंकल ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

वायरल हो रहे वीडियो में स्वतंत्रता दिवस पर एक बुजुर्ग शख्स सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रहे होते हैं, तभी नशे में धुत्त एक शख्स बीच सड़क पर उन्हें रोककर चिढ़ाने लगता है.

सड़क पर रोककर बुजुर्ग को चिढ़ाने लगा नशे में धुत्त शख्स, गुस्साए अंकल ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
बीच सड़क पर बुजुर्ग को चिढ़ाता शराबी (Photo Credits: Twitter)

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर जहां पूरे देश में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया तो वहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में स्वतंत्रता दिवस पर एक बुजुर्ग शख्स सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रहे होते हैं, तभी नशे में धुत्त एक शख्स बीच सड़क पर उन्हें रोककर चिढ़ाने लगता है. शराबी शख्स को देख जब बुजुर्ग शख्स अपनी स्कूटी नहीं रोकते हैं तो वो खुद उनके पास जाकर स्कूटी रोक देता है और डांस करके उन्हें चिढ़ाने लगता है. शख्स की हरकत देख अंकल को गुस्सा आ जाता है और वो उसे पीटने लगते हैं.

देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है और आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है. उसी दौरान एक बाइक सवार दोनों को अलग करता है, बावजूद इसके शराबी शख्स शांत नहीं होता है और वो थोड़ा आगे जाकर बुजुर्ग को डांस करके दिखाने लगता है. इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे 217.6k व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).