Viral Video: खड़ी भी नहीं हो पा रही महिला, बीजेपी सांसद ने लगाया नशे में धुत होने का आरोप, CM भगवंत मान पर साधा निशाना
वीडियो में हाथों में चूड़ा पहने युवा महिला नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद सीधे खड़ी भी नहीं हो पा रही है. इतना ही नहीं, महिला एक कदम भी आगे बढ़ाने में असमर्थ है.
Punjab Drug Addict Woman's Video Viral: पंजाब के अमृतसर में नशे के लिए बदनाम हो चुके मकबूलपुरा एरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हाथों में चूड़ा पहने युवा महिला नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद सीधे खड़ी भी नहीं हो पा रही है. इतना ही नहीं, महिला एक कदम भी आगे बढ़ाने में असमर्थ है. विधानसभा हलका अमृतसर ईस्ट के अंतर्गत आते मकबूलपुरा का यह वीडियो बताया जा रहा है.
पंजाब में नशाखोरी को लेकर बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक महिला नशे में धुत नजर आ रही है.
वीडियो शेयर करते हुए ता प्रवेश साहिब सिंह ने कहा "आज पंजाब के हालात इतने बुरे हैं कि ड्रग्स लोगों कि जान ले रहा है और जब माफियाओं पर कार्रवाई होती है तो आप विधायक बचाव करते हैं. 2 महीने में पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था केजरीवाल और भगवंत मान ने.
आज पंजाब के हालात इतने बुरे हैं कि ड्रग्स लोगों कि जान ले रहा है और जब माफियाओं पर कार्रवाई होती है तो आप विधायक बचाव करते हैं। 2 महीने में पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था केजरीवाल और भगवंत मान ने। pic.twitter.com/fPeACopfc2
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) September 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2022 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

