देश

Farmers Protest: किसान आंदोलन पर सीएम भगवंत मान की बड़ी घोषणा, प्रदर्शन के दौरान मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ और बहन को नौकरी देगी पंजाब सरकार- VIDEO

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खनूरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी.

Farmers Protest: किसान आंदोलन पर सीएम भगवंत मान की बड़ी घोषणा, प्रदर्शन के दौरान मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ और बहन को नौकरी देगी पंजाब सरकार- VIDEO
Punjab CM Bhagwant Mann | Credit- ANI

Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खनूरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी. इसके अलावा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें, एमएसपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा दागे गए आंसू गैस के गोले से एक युवा किसान शुभकरण सिंह का मौत हो गई है. इसके विरोध में आज किसान ब्लैक फाइडे भी मना रहे हैं.

देखें Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).