Viral Video: समंदर किनारे एक अच्छे खिलाड़ी की तरह गेंद से खेलता नजर आया कुत्ता, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
एक पालतू कुत्ते का दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा सा कुत्ता समंदर किनारे एक अच्छे खिलाड़ी की तरह बॉल से खेलता हुआ नजर आ रहा है.
Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो जानवरों (Animals) से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, उनमें भी पालतू जानवरों (Pet Animals) की क्यूट शरारतों वाले वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं. इसी कड़ी में एक पालतू कुत्ते का दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा सा कुत्ता समंदर किनारे एक अच्छे खिलाड़ी की तरह बॉल से खेलता हुआ नजर आ रहा है. खेलने के उसके जबरदस्त अंदाज को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि उसने खेलने के लिए अच्छे से ट्रेनिंग ले रखी है. इस मजेदार वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- स्किल्स... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और कुत्ते के खेलने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: मालिक के पैरों को जोर-जोर से हिलाकर उसे जगाने की कोशिश करता दिखा कुत्ता, देखें मजेदार Viral Video
देखें वीडियो-
Skills..🐕😅 pic.twitter.com/rlgHIqcsL8
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) January 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

