वायरल

Viral Video: सामान ले जाते समय मालकिन की मदद करता दिखा कुत्ता, दिल जीत लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर पालतू कुत्ते का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता सामान ले जाते समय अपनी मालकिन की मदद करता है.

Viral Video: सामान ले जाते समय मालकिन की मदद करता दिखा कुत्ता, दिल जीत लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
मालकिन की मदद करता कुत्ता (Photo Credits: X)

Helping Dog Viral Video: पालतू कुत्ते (Pet Dogs) अपने मालिक के प्रति हमेशा वफादारी निभाते हैं और उनकी वफादारी से जुड़े कई किस्से भी मशहूर हैं. कुत्ते न सिर्फ अपने मालिक के लिए ईमानदार और वफादार होते हैं, बल्कि वो घर के कामों में उनकी मदद भी करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर पालतू कुत्ते (Pet Dog) का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुत्ता सामान ले जाते समय अपनी मालकिन की मदद करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मालकिन सामान से भरे बॉक्स को ले जा रही है, जिसमें कुत्ता उसकी मदद करते हुए दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं वो अपनी मालकिन का बैग भी थामे हुए नजर आ रहा है. वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मैं मदद करता हूं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और कुत्ता अपने इस कारनामे से लोगों का दिल जीत रहा है. यह भी पढ़ें: बारिश में भीग रहे बच्चों को बचाने के लिए मदर डॉग ने मांगी शख्स से मदद, Viral Video देख हो जाएंगे भावुक

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).