Viral Video: ब्लू व्हेल के साथ गोताखोर ने समंदर की गहराई में किया हैरतअंगेज कारनामा, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
वायरल हो रहे वीडियो में एक गोताखोर विशालकाय व्हेल के साथ तैरते हुए दिखाई दे रहा है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से ब्लू व्हेल के बगल में एक गोताखोर शानदार तरीके से तैर रहा है, जो किसी खूबसूरत सपने जैसा लग रहा है.
Blue Whale Viral Video: इंटरनेट की इस दुनिया में अक्सर कई हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी कडी में एक विशालकाय ब्लू व्हेल (Blue Whale) और गोताखोर (Diver) के हैरतअंगेज कारनामे का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वायरल हो रहे वीडियो में एक गोताखोर विशालकाय व्हेल के साथ तैरते हुए दिखाई दे रहा है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से ब्लू व्हेल के बगल में एक गोताखोर शानदार तरीके से तैर रहा है, जो किसी खूबसूरत सपने जैसा लग रहा है. इस वीडियो को layan_maldives नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पृथ्वी पर सबसे बड़े जानवर ब्लू व्हेल के साथ ग्लाइडिंग करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल है. यह भी पढ़ें: Blue Whale: मैसाचुसेट्स के तट पर दो बार कैमरे में कैद हुआ विशालकाय ब्लू व्हेल का दुर्लभ नजारा, देखें अद्भुत वायरल वीडियो
ब्लू व्हेल के साथ गोताखोर का हैरतअंगेज कारनामा
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

